प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राकेश मोहन प्रधान के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीर्वाद भिलाला के नेतृत्व में गत दिनों केन्द्रीय कारागार रीवा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया तथा सभी बैरिकों का निरीक्षण भी किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जेल के बंदियों हेतु नि:शुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारी दी। अपर जिला सत्र न्यायाधीश श्री दिलीप सिंह ने बंदियों के विधिक अधिकार पर प्रकाश डाला। जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने प्लीवारगेनिंग के बारे में बताया। शिविर में जेल अधीक्षक सतीश उपध्याय, उपाधीक्षक संजीव गेदलें, मंजूर अहमद मसूरी, आनंद पाण्डेय, अनीश पाण्डेय सहित जेल के बंदीगण उपस्थित रहे।
Post Views: 254




