संत रविदास स्वरोजगार योजनान्र्तगत आवेदन आमंत्रित

वित्तीय वर्ष 2024-25 में संत रविदास स्वरोजगार योजनान्तर्गत जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदक कि उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच हो, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम आठवी कक्षा उत्र्तीण हो एवं आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रूपये से अधिक न हो। उसे जिले का निवासी होना चाहिए एवं जाति, निवास प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिये। आवेदक को स्वरोजगार परियोजनाओं हेतु एक लाख रूपये से 50 लाख रूपये तक की उद्योग परियोजनाएँ जैसे एग्रो प्रोसेसिंग, फूड प्रोसेंसिंग एवं इसी प्रकृति की अन्य परियोजनाओं में ऋण पर शासन द्वारा ब्याज अनुदान बैंक द्वारा वितरित/शेष ऋण पर 5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से अधिकतम 7 वर्षों तक नियमित रूप से ऋण भुगतान की शर्त पर दिया जायेगा एवं म.प्र. शासन द्वारा गारंटी फीस देय होगी।

खबरों की खबर जिसका हो समाज शासन और प्रशासन पर असर, अभी जुड़ें – क्लिक करें

कार्यपालन अधिकारी जिला अन्त्यावसायी सहकारी समिति एम.पी. पाठक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त डाट एमपी ऑनलाइन डाट जीओभी डाट इन पोर्टल से आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला अंत्यावसायी कमरा नं.-3 प्रथम तल कलेक्ट्रेट में कार्यालीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now