आरोप : त्योंथर सीएमओ ने ठेकेदार का बिल पास करने को लेकर लिया रिश्वत.. रिश्वत लेन देन का ऑडियो हुआ वायरल

अनूप कुमार, त्योंथर। सूत्रों कि माने तो वसूली इस तरह हावी हुई की फोन पे के माध्यम से पत्नी के भी अकाउंट मे पेमेंट डलवाया गया है। त्योंथर नगर परिषद सीएमओ आनंद श्रीवास्तव इन दिनों सुर्खियों में है क्योंकि साहब कुछ माह बाद सेवा निवृत हो रहे। ऐसे में सीएमओ साहब वसूली अभियान चलाया हुआ है। कोई भी बिल पास करने हो या केंद्र, राज्य सरकार की कोई योजना का लाभ लेना हो, तो पहले उसमे दक्षिणा चढ़ाया जाता है, तब कार्य होता है। साहब जबकि पर्शनल दलाल भी पाल रखे है जो सिर्फ रिश्वत की सेटिंग करता है। अब बिल पास कराने को लेकर सीएमओ आनंद श्रीवास्तव के द्वारा राधा कान्हा टेंट संचालक अजय मिश्रा से रिश्वत के रूप में पैसे के लेन देन का आडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे साफ तौर पर सुना जा सकता है साहब 5000 रू की राशि ले रहे है और ठेकेदार विनती कर रहा है कि साहब हम गरीब हैं दया कीजिए। पर सीएमओ साहब को ठेकेदार पर दया नही आई और रिश्वत ले लेते है। वही पूरे मामले में पीड़ित ने शिकायत तत्कालीन संयुक्त संचालक नगरी प्रशासन रीवा रामेश्वर सोनी से की थी पर संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन ने सिस्टम के खेल खिलाड़ी बन गए पर अब देखना होगा कि वायरल आडियो होने के बाद वरिष्ठ अधिकारी त्योंथर सीएमओ साहब के ऊपर क्या कार्रवाई करते है ये तो वक्त ही बताएगा l

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now