बड़ी खबर : कलेक्टर ने 7 आदतन अपराधियों को किया जिला बदर

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने 7 आदतन अपराधियों को जिला बदर के आदेश दिए हैं। लोकसभा चुनाव के समय कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कार्यवाही की गई है। आदतन अपराधियों को बार-बार समझाइश के बावजूद इनके आचरण में किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा है। इनके कृत्यों से जनमानस में आतंक एवं भय व्याप्त है। इनका स्वच्छंद रहना आमजनता के लिए हितकर नहीं है जिसके कारण कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है। इन सभी आदतन अपराधियों को एक वर्ष की अवधि के लिए रीवा जिले की राजस्व सीमाओं सहित मऊगंज, सिंगरौली, सीधी तथा सतना जिले की सीमाओं से बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं। सक्षम अधिकारी के आदेश के बाद ही ये रीवा जिले की सीमाओं में प्रवेश कर सकेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने अवधराज उपाध्याय उर्फ अप्पी निवासी सोनरा थाना चोरहटा, रामसिया यादव निवासी डिहिया उर्फ नरसिंगपुर थाना गोविंदगढ, अमित तिवारी निवासी कोष्टा, विक्रम साहू उर्फ काली निवासी कृष्ण नगर थाना बिछिया, संजीव कोल निवासी बिड़वा थाना चोरहटा, बलराम उर्फ लकी सिंह निवासी गुढ़ वार्ड क्रमांक 12 तथा रामजी लोनिया निवासी दुआरी थाना गुढ़ को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर का आदेश दिया है।

विंध्य अलर्ट का फेसबुक पेज Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now