फाइलेरिया मुक्ति हेतु चलेगा 10 फरवरी से अभियान बूथ एवं घर-घर दी जाएगी दवा – डॉ. के. बी. पटेल

रामलखन गुप्त, चाकघाट। मध्य प्रदेश शासन की योजना अनुसार समूचे त्योंथर क्षेत्र में फाइलेरिया (हाथी पांव) मुक्त अभियान 10 फरवरी से प्रारंभ किया जाएगा जो 23 फरवरी तक चलेगा। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.कुंवर भाई पटेल ने एक जानकारी में बताया है कि फाइलेरिया (हाथी पांव) रोग के उन्मूलन हेतु शासन स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष भी 10 फरवरी से 23 फरवरी तक यह अभियान त्योंथर विकासखंड क्षेत्र में भी चलाया जाएगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 फरवरी से 13 फरवरी तक फाइलेरिया दावा वितरण हेतु बूथ बनाए जाएंगे जहां पर इसके उपचार एवं बचाव की दवाई प्रदान की जाएगी। उसके पश्चात 14 फरवरी से 23 फरवरी तक इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग से संबंधित आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा प्रदान किया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंवर भाई पटेल ने यह भी बताया है कि इस दवा का सेवन 2 वर्ष से छोटे बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को नहीं करना है। शेष अन्य सभी व्यक्तियों को इसकी दवा का सेवन करना है। क्योंकि फाइलेरिया कहीं भी किसी भी व्यक्ति को हो सकता है इस रोग के मच्छर हर जगह है रहते हैं अतः बचाव के लिए इस दवा का सेवन अवश्य किया जाय।

जुए के अड्डे पर छापा : जुंआ एवं आपकारी के आठ आरोपी पकडे गए

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now