चाकघाट। मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा चिल्ला (त्योंथर) ने अपने एक हितग्राही ममता सिंह ग्राम परसिया के निधन पर उसके नॉमिनी चंदन सिंह को 2 लाख रुपए स्वीकृत करते हुए प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया है। इसी प्रकार हितग्राही मृतक राकेश सिंह ग्राम चिल्ला हितग्राही मृतक राकेश सिंह के नामिनी श्रीमती अंजू सिंह को बैंक द्वारा उन्हें भी 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया यह राशि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत दिया गया है। दोनों हितग्राही के नॉमिनी को प्रतीकात्मक चेक प्रदान करते समय मध्यांचल ग्रामीण बैंक के क्षेत्र प्रबंधक ए.पी. नायक, प्रबंधक प्रशासन एस.पी.एस. परस्ते, शाखा प्रबंधक राजमणि दीपंकर, कार्यालय सहायक गंगा प्रसाद एवं अंशकालिक संदेशवाहक मनोज सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। (रामलखन गुप्त)
हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प चैनल से
तहसीलदार मनगवां, तहसीलदार जवा को नोटिस जारी करने के निर्देश – कलेक्टर




