विधानसभा निर्वाचन : जिले में शहरी क्षेत्र में बनाए गए 124 पिंक पोलिंग बूथ

विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए रीवा और मऊगंज जिले की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए जिले भर में 2014 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 124 मतदान केन्द्र पिंक बूथ बनाए गए हैं। सभी पिंक बूथ शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि पिंक पोलिंग बूथ में मतदान दल के सभी सदस्य महिलाएं होंगी। निर्वाचन कार्य में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पिंक पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र रीवा का अधिकांश क्षेत्र शहरी है। विधानसभा क्षेत्र रीवा में 100 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 6, सेमरिया में 2, त्योंथर में 4, मऊगंज में 4, देवतालाब में 2, मनगवां में 2 तथा गुढ़ में 4 मतदान केन्द्र पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now