युवाओं को भी मात दे रहे विधानसभा त्योंथर के अशोक कुमार मिश्र, भोपाल तक चर्चा में

अनुभव एक ऐसी व्यवस्था है जो व्यक्ति ही नहीं बल्कि समाज को भी बड़ी से बड़ी आपदा से बाहर खींच लाता है। इसीलिए आज भी चाहे जो भी क्षेत्र हो लोग अनुभव को ज्यादा महत्त्व देते हैं। फिर वो चाहे देश – प्रदेश हो या फिर कोई निजी या सरकारी उद्द्योग, सामाजिक फैसला हो या चौपाल, सभी जगह अनुभव को ज्यादा वरियता देते हैं। शायद लोगों को भी यही अनुभव अशोक कुमार मिश्र जी (गुरु आश्रम चंदई) के अंदर भी दिखता होगा इसीलिए उनके अगुआई या मार्गदर्शन में लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। फिर वो चाहे भोपाल में निकाली गई रैली हो या रीवा में या फिर चाकघाट में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा।

जय – भारत सत्याग्रह
हाल ही में एक मामले को लेकर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी, जिसके विरोध में कल जिला कांग्रेस कमेटी रीवा ग्रामीण द्वारा आयोजित जय भारत सत्याग्रह में भी विधानसभा त्योंथर से अशोक कुमार मिश्र बड़े समर्थकों के साथ दिखे।

भोपाल चलो भी काफी चर्चा में
शिक्षकीय पद से मुक्त हुए अशोक मिश्र जी राजनीति में एक अलग आधार स्तम्भ साबित हो रहे हैं। आपको याद दिला दें प्रदेश के बेरोजगार शिक्षित युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने के लिए 22 मार्च 2023 को सम्यक अभियान भोपाल में भी अशोक जी काफी चर्चा में रहे। यह आयोजन समम्यक अभियान के प्रमुख भास्कर राव रोकड़े जी की नेतृत्व में मुक्ताकाश मंच रविंद्र भवन भोपाल में आयोजित था।

त्योथर विधानसभा 70 में बड़ा रुख
एक शिक्षक ही है जो सच्चाई के साथ लड़ता है और एक शिक्षक ही देश के युवाओं के भविष्य के बारे में अच्छा सोच सकता है। यह पंक्ति अशोक मिश्र जी पर खूब फब्ती है। जानकारी के अनुसार अशोक महाराज जी एक शिक्षक थे और वो जनता से किए हुए वादे और उनके हक की लड़ाई लम्बे समय से लड़ते आ रहे हैं। शायद इसीलिए जब भी युवाओं के सम्मान की बात आती है महराज हमेशा खड़े दिखाई देते हैं। और इसी लड़ाई में उन्होंने भास्कर राव रोकड़े जी के सम्यक अभियान को त्योंथर की धरती पर उकेरने का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार श्री गणेश नंदन वाटिका मटियारी में 15/04/2023 को 12 बजे से इस लड़ाई का आगाज है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।