शहीद दिवस में शहीदों को दी गयी मौन श्रद्धांजलि

देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्ट्रेट में प्रात: 11 बजे अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नीमणि अग्निहोत्री, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव पाण्डेय तथा कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के सभी कार्यालयों में प्रात: 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now