महावीर जयंती पर 31 मार्च, मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया था। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुपालन और स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में घोषित अवकाश में संशोधन के आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश के अनुसार अब महावीर जयंती पर संपूर्ण रीवा जिले में 30 मार्च, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। आगामी 31 मार्च को सभी कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्व की भांति खुलेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Post Views: 98



