अवैध शराब की धरपकड़ : दुआरी गांव में आबकारी पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में महुआ लाहन

रीवा जिले के गुढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुआरी के वार्ड नं 01 साकेत बस्ती में आबकारी पुलिस ने दबिश दी, इस दौरान आबकारी पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ लाहन जब्त किया। आपको बता दें कि दुआरी के साकेत बस्ती में विगत 20-25 वर्षों से कच्ची शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा है, इस कारोबार में संलिप्त व्यक्ति कई बार पकड़े भी गए लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती चली आई है। आपको बता दें कि आज आबकारी पुलिस द्वारा की गई छापामार कार्यवाही में लालजी साकेत के पास 100 किलो ग्राम व गुजरिया साकेत के पास 40 किलो ग्राम महुआ लाहन जब्त कर नष्टीकरण किया गया। आबकारी पुलिस की छापामार कार्यवाही के दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने वाले अन्य कारोबारी मौके से फरार हो गए। इसी दौरान पत्रकार के सवाल का जबाब देते हुए आबकारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि हमारा कार्य है ऐसे प्रतिबंधित कार्य को रोकना, जब्त लाहन को नष्ट करना और केस बनाकर न्यायालय में पेश करना उसके बाद न्यायालय से उन्हें ज़मानत मिल जाती है क्योंकि अवैध शराब का निर्माण एक जमानती अपराध है।

ऐसे में कई सवाल उठता है कि क्या ऐसे अवैध कार्य रोकने के लिए कोई सख्त कानून नहीं बनाया गया? जिससे ऐसे अपराधियों या आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जा सके ? (रितेश तिवारी, गुढ़ रीवा)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now