पंजीयन की तारीख बढ़ी : चना, मसूर एवं सरसों फसलों का पंजीयन 21 मार्च तक

रीवा जिले में चना और सरसों के बोये गए क्षेत्र में लगातार वृद्धि हो रही है। शासन द्वारा किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों का उपार्जन किया जाएगा। इसके लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। शासन द्वारा पंजीयन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब रबी विपणन वर्ष 2025-26 में ई-उपार्जन पोर्टल पर चना, मसूर एवं सरसों फसलों का पंजीयन 21 मार्च तक किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा है कि जिले के सभी निर्धारित खरीदी केन्द्रों में 21 मार्च तक चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now