जनकल्याण अभियान और प्रशासन गांव की ओर अभियान से आमजन हो रहे लाभान्वित

जिले भर में प्रत्येक विकासखण्ड में 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी विकासखण्डों में 15 दिसम्बर से जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देशों के अनुसार सुशासन सप्ताह में 19 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक प्रशासन गांव की ओर अभियान में भी लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। शिविरों के माध्यम से आमजनता को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया जा रहा है। कमिश्नर बीएस जामोद, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सपना त्रिपाठी, सभी संभागीय अधिकारी, सभी एसडीएम, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं शिविरों के लिए तैनात नोडल अधिकारी तथा सेक्टर आफीसर शिविरों का जायजा ले रहे हैं।

जनकल्याण शिविरों में 22 दिसम्बर को सिरमौर विकासखण्ड के ग्राम महरी तथा मऊ में आयोजित शिविरों में 326 आवेदन पत्र आमजनता से प्राप्त हुए। इसमें 128 आवेदन पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए मिले। जनपद पंचायत जवा के ग्राम पंचायत खारा में आयोजित शिविर में 126 तथा खम्हरिया 34 ग्राम पंचायत में 15 आवेदन पत्र दर्ज हुए। गंगेव जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जरहा तथा गोदरी 10 में आयोजित शिविर में 72 आवेदन पत्र दर्ज किए गए। इसी तरह जनपद पंचायत त्योंथर की ग्राम पंचायत लखवार तथा मनिका में शिविर लगाए गए। आमजनता के आवेदन पत्रों में संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही करके उनका समुचित निराकरण किया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now