मुख्यमंत्री मऊगंज में करेंगे 5175 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर 14 दिसम्बर को मऊगंज आएंगे। मुख्यमंत्री मऊगंज में कलेक्ट्रेट के समीप विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री समारोह में बच्चों को पोषण किट और छात्रवृत्ति का वितरण करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री मऊगंज जिले के विकास को गति देने के लिए 5175 करोड़ 39 लाख रुपए के कुल 57 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री जी 54 निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें सीतापुर-हनुमना सूक्ष्म दबाव सिंचाई योजना लागत 5065 करोड़ रुपए शामिल है। इस परियोजना से पाँच साल में पूरे हनुमना क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसका मुख्य बाँध सीधी जिले में सोन नदी पर बनाया जाएगा। समारोह में 40 करोड़ रुपए की लागत से सिविल अस्पताल मऊगंज के 200 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन तथा 24 करोड़ रुपए की लागत से 48 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों के निर्माण का भी शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री समारोह में 12 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से तीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊगंज में 50 बिस्तर अस्पताल भवन का निर्माण लागत 5 करोड़ रुपए, हनुमना क्षेत्र में तिलया गांव में विद्युत सब स्टेशन निर्माण लागत 4.33 करोड़ रुपए तथा देवतालाब से तमरी मार्ग में ओड्डा नदी में पुल निर्माण लागत 3.51 करोड़ रुपए शामिल हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now