प्रत्येक गांव में किया गया बी-1 का वाचन, सीमांकन व नक्शा तरमीम किया गया

शासन के निर्देशों के अनुसार 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक राजस्व महाअभियान-3 चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में राजस्व महाअभियान का आज शुभारंभ हुआ। प्रत्येक गांव में बी-1 का वाचन किया गया। इस अभियान के तहत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेखों में सुधार तथा नक्शा तरमीम के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना तथा अन्य राजस्व कार्यों के प्रकरणों का भी निराकरण होगा। अभियान के दौरान कलेक्टर, अपर कलेक्टर तथा एसडीएम राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करेंगे तथा निर्धारित सभी बिन्दुओं पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। सभी जनप्रतिनिधियों को भी अभियान में जोड़ा गया है।

राजस्व महाअभियान के प्रथम दिवस में ग्राम अमहा, ग्राम पंचायत बेला, ग्राम पंचायत सर, बावनगढ़, सूरा, ग्राम सकरवट, ग्राम पंचायत खाम्हा, ग्राम बौना-56, ग्राम टगहा, ग्राम पिपरी में सहित ग्रामों में बी-1 का वाचन किया गया। इसी क्रम में त्योंथर तहसील के ग्राम रायपुर में सीमांकन किया गया तथा तहसील मनगवां के ग्राम नदना में राजस्व दल द्वारा नक्शा तरमीम के लिए मौके पर निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान नक्शा तरमीम के प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किया जायेगा। साथ ही नक्शा तरमीम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के शेष प्रकरणों में आधार सीडिंग एवं स्वामित्व योजना में पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टे जारी करने की कार्यवाही भी किये जाने के निर्देश दिये गये हैंं। अभियान के दौरान अभिलेखों में सुधार, खसरे के अनुसार नक्शे में बटांकन दर्ज करने के प्रकरण निराकृत किये जायेंगे। अभियान के दौरान प्रत्येक भू स्वामी के खसरे नम्बर से आधार संख्या की सीडिंग कराई जायेगी। किसान पोर्टल पर स्वयं आधार सीडिंग कर सकता है। इसका सत्यापन पटवारी से कराएं। बी-1 के वाचन से प्राप्त फौती नामांतरण के प्रकरण दर्ज कर उनका अभियान के दौरान निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now