समूह नलजल योजना से लाभान्वित 46 गांवों से मिला 9.31 लाख जल कर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना से हर घर में नल से जल पहुंचाने के लिए समूह नलजल योजनाओं से बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। कंदैला ग्राम में समूह नलजल योजना में शामिल 109 गांवों में 106 गांवों में पानी की नियमित आपूर्ति की जा रही है। इन गांवों में 27 ग्राम पंचायतों के 46 गांवों में नियमित जलापूर्ति के बाद पंचायतों को नियमित रूप से जल कर की राशि प्राप्त हो रही है। महिला  स्वसहायता समूह तथा ग्राम जल स्वच्छता समिति द्वारा जल कर का संग्रहण करके ग्राम पंचायतों में जमा किया जा रहा है। अब तक उन 9 लाख 31 हजार 200 रुपए की राशि संग्रहित की गई है। इस संबंध में जल निगम के जिला प्रबंधक चित्रांशु ने बताया कि ग्राम पंचायत सगरा तथा हरिहरपुर में अब तक लगभग एक लाख रुपए की राशि संग्रहित की गई है। ग्राम पंचायत खरहरी, महसुआ और रौरा में ग्राम जल स्वच्छता समिति ने 60 हजार रुपए से अधिक की राशि संग्रहित की है। ग्राम पंचायत खरहरी और रौरा के सरपंचों ने नल से हर घर में पानी की आपूर्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि अब पानी के लिए ग्रामवासियों को भटकना नहीं पड़ता है। घर में ही स्वच्छ और मीठा पानी मिल रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now