सीनियर नर्सिंग आफीसर रोटेशन से होंगी तैनात

सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल के सभागार में अधीक्षक डॉ अक्षय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि सीनियर नर्सिंग आफीसरों को रोटेशन पद्धति के अनुसार तैनात किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारों में परिवर्तन के संबंध में जारी निर्देशों का नर्सिंग आफीसर पालन करें। नर्सिंग संवर्ग से संबंधित व्यवस्थाओं को सभी नर्सिंग आफीसर सुचारू रूप से संचालित करें। रोगियों के उपचार तथा देखभाल में किसी भी तरह की कठिनाई आने पर तत्काल अधीक्षक को अवगत कराएं। बैठक में एक वर्ष की अवधि पूरी करने वाले नर्सिंग आफीसरों को उनके वेतनमान निर्धारण से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बैठक में मेडिकल कालेज के डीन डॉ सुनील अग्रवाल, नर्सिंग आफीसर डॉ रेणु पटेल, डॉ नीरज कुमार पटेल तथा अन्य नर्सिंग आफीसर उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now