प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कलेक्टर ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से रीवा संभाग के सभी जिलों को औद्योगिक विकास के अवसर मिलेंगे। इसमें कई बड़े उद्योगपति और निवेशक शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जी सभी बड़े उद्योगपतियों से क्षेत्र में औद्योगिक निवेश के लिए संवाद करेंगे। कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में 23 अक्टूबर को प्रात: 9.30 बजे से यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों तथा औद्योगिक संस्थानों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनीो लगाई जा रही है। उद्घाटन समारोह आडिटोरियम के मुख्य हाल में आयोजित किया जा रहा है। उद्योगपतियों से चर्चा करने के लिए पृथक से कक्ष बनाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल में पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करें। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सतत संवाद करके समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी परिसर में आने के बाद कार्यक्रम समाप्त होने पर ही कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम से बाहर जाएंगे। मुख्य समारोह में प्रवेश के लिए उद्योगपतियों को प्रवेश पत्र दिए गए हैं। मुख्यमंत्री जी के लाउंज में केवल उन्हीं उद्यमियों को प्रवेश दिया जाएगा जिनसे वन टू वन चर्चा की जानी है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री जी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करेंगे। वाहनों की पार्किंग के लिए टीआरएस कालेज परिसर में व्यवस्था की गई है। पार्किंग स्थल से ई रिक्शा से कार्यक्रम स्थल तक ले जाने की व्यवस्था की गई है। बैठक में एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक सुमित शाह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सात प्रमुख स्थानों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं जिनमें मुख्य कार्यक्रमों का लगातार प्रसारण होता रहेगा। कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए उद्यमियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। व्यवस्थाओं में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अलग-अलग रंग के पास दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल में दो बड़े सेमिनार हाल बनाए गए हैं। इनमें कुटीर उद्योग, कृषि पर आधारित उद्योगों, खनिज आधारित उद्योगों आदि की स्थापना के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

श्री शाह ने बताया कि कार्यक्रम में भोजन की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा भोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भोजन में विशेष रूप से बघेली व्यंजनों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम स्थल में विशेष रूप से बनाए गए मंच पर बघेली लोकरंग का स्थानीय कलाकारों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बघेली गीत और लोकनृत्य शामिल होंगे। पत्रकारों के लिए कार्यक्रम स्थल में मीडिया सेंटर बनाया गया है। इसमें संचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। श्री शाह ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वाहनों की पार्किंग, साफ-सफाई व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, सभी एसडीएम, एसडीओपी, टीआई तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।