पंचायत उप निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र निर्धारित

त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2024 के लिये जिले में जनपद सदस्य के लिये एक तथा पंच पद के लिये दो पदों हेतु निर्वाचन कार्य सम्पन्न होगा। निर्वाचन हेतु सामग्री वितरण 10 सितंबर को तथा मतदान 11 सितंबर को होगा। पंच पद के लिये मतदान समाप्ति के उपरांत मतगणना कार्य सम्पन्न कराने तथा 15 सितंबर को प्रात: 8 बजे से खण्ड मुख्यालय में मतगणना कार्य सम्पन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जनपद पंचायत जवा अन्तर्गत जनपद सदस्य पद के निर्वाचन के लिये वीरपुर प्राथमिक शाला भवन वीरपुर, अतिरिक्त कक्ष प्राथमिक शाला वीरपुर, पंचायत भवन वीरपुर, खाझा पूर्व माध्यमिक विद्यालय खाझा कमरा नं. 1, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खाझा कमरा नं.2, पंचायत भवन खाझा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खाझा, चंपागढ़ ई.जी.एस. चम्पागढ़, प्राथमिक शाला भवन चम्पागढ़, शिक्षा गारंटी शाला मौहरिया टोला चंपागढ़, बड़ाछ प्राथमिक शाला भवन बड़ाछ, पंचायत भवन बड़ाछ, प्राथमिक शाला भवन रिमारी, प्राथमिक शाला भवन रिमारी अतिरिक्त कक्ष, प्राथमिक शाला भवन पथरीपुर्वा मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इसी प्रकार जनपद पंचायत रीवा में पंच पद हेतु पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुमेदा कमरा नं. एक एवं जनपद पंचायत गंगेव में पंच पद हेतु पूर्व माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर कमरा नं. एक को मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक को आवश्यक व्यवस्थायें व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now