भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की वीर गाथा से आज के युवा को सीख लेना चाहिए : सांसद श्री जनार्दन मिश्रा

आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइंस में आयोजित भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथा, विभाजन स्मृति दिवस, हर घर तिरंगा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री जनार्दन मिश्रा रहे।

इस अवसर पर सांसद श्री मिश्र ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा को अपने देश के प्रति जिम्मेदारी को समझना चाहिए। देश के प्रति अनुशासन में रह कर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की वीरगाथा से सीख लेना चाहिए। सांसद ने दमोह से आए सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों की सराहना की। इसे पहले केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय अधिकारी मुकेश कुमार मंडल ने विभागीय गतिविधियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य पंकज शर्मा, उप प्राचार्य राम भैया प्रजापति, जनपद अध्यक्ष राजेश यादव, जितेंद्र सिंह, संगीता पाण्डेय, गणमान्य नागरिक के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा विभाग एवं विद्यालय के उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विमलेश द्विवेदी ने किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।