सहकारी समितियों के चुनाव के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन पदाधिकारी श्री एमबी ओझा ने सहकारी समितियों के चुनाव के लिए विभिन्न रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती की है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्राथमिक, लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित सोहागी के संचालक मण्डल के निर्वाचन के लिए सदस्यता सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए वनपाल शंकरलाल को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित ककरेड़ी के निर्वाचन के लिए वनपाल छोटेलाल सिंह को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित अतरैला के संचालक मण्डल के निर्वाचन के लिए वनपाल हीरालाल कोल को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। इन सभी समितियों में मतदाता सूची के संबंध में अपीलीय अधिकारी के रूप में उपायुक्त सहकारिता की तैनाती की गई है। श्री ओझा ने सहकारी समितियों के निर्वाचन के लिए तैनात सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदस्यों की सूची तैयार कर निर्वाचन संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

TV Cabinet Wall Shelves Click Here

संविलियन के संबंध में गलत जानकारी देने पर चार पंचायत सचिव हुए निलंबित

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now