कलेक्टर ने नगरीय निकाय के कार्यों की समीक्षा में दिये निर्देश

file

प्रदेश में जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुंओ, बावड़ियों एवं अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं इनके पुर्नजीवन के लिये संचालित किये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान 16 जून तक आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नगरीय निकाय की समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार अभियान का संचालन कराते हुए निर्धारित गतिविधियों का आयोजन करें। उन्होंने साफ-सफाई, जल स्त्रोतों के पुर्नजीवन, वृक्षारोपण, तालाब गहरीकरण कार्यों के साथ-साथ इसे जन अभियान बनाने के लिये निबंध, लेख, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन के भी निर्देश नगरीय निकाय के अधिकारियों को दिये।

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि यह शासन का अतिमहत्वाकांक्षी अभियान है। इसे जन अभियान बनाने के लिये जन प्रतिनिधियों, सामाजिक व अशासकीय संगठनों को भी भागीदार बनायें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जिन संरचनाओं का निर्माण होना है उन्हें 15 जून तक पूर्ण करें, वृक्षारोपण हेतु पूर्व तैयारी करें तथा तालाबों के इनलेट खुलवायें तकि वर्षा का पानी इनमें आये। नालों की सफाई के साथ गाद हटाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाय। कलेक्टर ने नगरीय निकायों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व से तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगरीय निकायों में जल आपूर्ति का कार्य करने वाली एजेंसी से तत्परता से कार्य पूर्ण कराने हेतु सीएमओ को नियमित मानीटरिंग के लिये निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि सभी सीएमओ अपने मुख्यालय में रहे। कलेक्टर ने चाकघाट सीएमओ को बैठक में अनुपस्थित रहने पर सात दिवस का वेतन काटने के भी निर्देश दिये। कचरा उठाव की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। संजीवनी क्लीनिक व कार्यकल्प अभियान के तहत सड़क सुधार कार्यों की भी बैठक में समीक्षा की गई। अमृत-1 योजनान्तर्गत सीवरेज कार्य में रीवा शहर में 107 किमी पाइप लाइन डालने के कार्य को गति देने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये। अमृत-2 योजना के तहत इंटेकवेल व टंकी निर्माण सहित पाइप लाइन डालने की भी विस्तार से समीक्षा बैठक में की गई।

बैठक में आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रीवा शहर में झिरिया कुंड, लक्ष्मणबाग बावडी तथा बिछिया नदी की सफाई की जायेगी तथा तालाब पुर्नजीवन कार्यक्रम के तहत कुबेर तालाब व झलबदरी तालाब का गहरीकरण व सौन्दर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। शहर के 22 नालों में से 19 नालों की सफाई हो चुकी है शेष नालों की सफाई वर्षा से पूर्व कर ली जायेगी। उन्होंने बताया कि 8 जून को प्रात: 8 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोबिया टंकी के पीछे की बावडी की साफ-सफाई का कार्य जन सहयोग से किया जायेगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, पीएम स्वनिधि योजना की भी समीक्षा की गई। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय सहित सीएमओ तथा नगरीय निकाय के उपयंत्री उपस्थित रहे।

Apple iPhone 13 (128GB)
 Click Here
Lifelong Foot Massager Machine for Pain Relief
 Click Here

व्यापक प्रचार-प्रसार कर अभियान से हर व्यक्ति को जोड़ें – मुख्य सचिव

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now