प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा किया गया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राकेश मोहन प्रधान द्वारा केन्द्रीय जेल रीवा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने जेल के प्रत्येक बैरक में जाकर साफ-सफाई, भोजन, कैन्टीन इत्यादि के संबंध में जानकारी ली। केन्द्रीय जेल में विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि केन्द्रीय कारागार में निरूद्ध बंदियों को अपने प्रकरण के बारे में जानकारी मिलती रहनी चाहिये ताकि वे अपने प्रकरण की अद्यतन स्थिति से अवगत रहें। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीर्वाद भिलाला द्वारा नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। अतिरिक्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बंदियों से वार्तालाप कर उनकी विधिक समस्याओं के बारे सुना तथा उनके विधिक समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा, श्री अनीश पाण्डेय, जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, उप अधीक्षक संजीव गेंदले एवं जेल के स्टाफ व बंदीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now